फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकर्रा रसूलपुर को ओवरआल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ददरौल ब्लाक की स्काउट-गाइड रैली का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बच्चों ने मीनारें, पुल, टेंट आदि साहसिक कार्यों का प्रदर्शन कर पुरस्कार बटोरे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर को ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

स्काउट वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमौर तथा गाइड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर को प्रथम, स्काउट में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर को द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौजमपुर को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह गाइड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमौर को द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या शाहबाजनगर को तृतीय स्थान मिला।
इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने बिना बर्तन के भोजन, गांठ बंधन, मीनार प्रतियोगिता, साहसिक कार्य, प्राथमिक चिकित्सा, तंबू एवं पुल निर्माण, समूहगान, कैम्प फायर आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बैंड टीम एवं मार्च पास्ट में रोहित सक्सेना का विशेष योगदान रहा। समापन पर मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मनोज कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश पाल, इरफान ह्यूमन आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, ब्लाक गाइड कैप्टन रूफिया खान, ब्लाक स्काउट मास्टर अनंत बाजपेयी, प्रेमपाल गंगवार, रवींद्र प्रजापति, मुनीश मिश्रा, मुदित सेठ, नफीस, रामचंद्र, हृदेश कुमार, मुजाहिद खान, शहनवाज अहमद, सीमा तिवारी, अनीता शुक्ला, अपर्णा सिंह आदि का योगदान रहा। आयोजन में हरजीत रानी, प्रीति, सौम्या, श्रुति शर्मा, सीमा तिवारी, दानिश, अनीता वर्मा मुशीर अहमद, असलम, भोपाल प्रसाद, रामकमल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें