फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों से प्रेरणा लेकर गर्व करे समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और अमर शहीद खुदीराम बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, संरक्षक संजय सक्सेना, डॉ. राजेश अस्थाना ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद और खुदीराम बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव ने कहा कि सभी को अपने महापुरुषों पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान किया कि वह महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को नई दिशा दें और जरूरतमंदों का सहयोग करें। इस अवसर पर राजेंद्र सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, मनोज सक्सेना, अपूर्व सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, कृपाशंकर सक्सेना, महेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से विष्णु बाल विद्या मंदिर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। निबंध प्रतियोगिता में चेतन ने प्रथम, ऋतिक सक्सेना ने द्वितीय, तरंग ने तृती, क्वीज में राघव ने पहला, उमंग ने दूसरा ओर निखिल ने तीसरा स्थान पाया। अध्यक्ष टीएन श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, केसी श्रीवास्तव आदि ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला। आयोजन में अशोक श्रीवास्तव, रामवीर, चंद्रिका प्रसाद, रामशरण, रवींद्र, डॉ. अनुराग सक्सेना, रजनीश श्रीवास्तव, ओम शंकर, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें