फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, किशोरी की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर))। जमुका तिराहे के पास सोमवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौत हो गई। पिता भी घायल हो गए। दोनों रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

तिलहर निवासी मोबन की रोजा थाने के गांव जमुका में रिश्तेदारी है। यहां किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने को मोबीन सोमवार सुबह अपनी 16 वर्षीय बेटी मैगी के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक जमुका तिराहे के पास पहुंची, इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मैगी की मौके पर मौत हो गई और मोबीन घायल हो गए। एसओ रोजा इफ्तखार अहमद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें