शाहजहांपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज ने सोमवार को श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज में नवनिर्मित ओवरहेड वॉटर टैंक का लोकार्पण किया। अपनी सांसद निधि से तैयार ओवरहेड वॉटर टैंक का लोकार्पण करने से पहले उन्होंने कहा कि यह उनका छोटा सा प्रयास है, लेकिन खुशी इस बात की है कि उनके प्रयास से हजारों छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सकेगा।
लोकार्पण सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ईश्वरीय शक्ति को पहचानने और जीवन को समझने के लिए बहुत आवश्यक है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने मुख्य अतिथि कृष्णा राज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लॉ कॉलेज में एलएलएम कक्षाएं खोलने का संकल्प दोहराया और इस दिशा में हो रही प्रगति से अवगत करया। इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानंद ने मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसी श्रृंखला में एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय वरनबाल, दैवी संपद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने विधायक मानवेंद्र सिंह, डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी केबी सिंह को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।