फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आदर्श जनकल्याण समिति ने स्वदेशी जागरण अभियान के तहत गुरु नानक पाठशाला और राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल और दीपावली पर चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष भुवनेश अवस्थी ने दोनों कॉलेजों में छात्र-छात्राओं से संकल्प पत्र भी भरवाए और शपथ दिलाकर स्वदेेशी वस्तुएं अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 14 अक्तूबर तक विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में चलाया जाएगा। नगर अध्यक्ष अक्षय सक्सेना ने कहा कि हम स्वदेशी आइटम का प्रयोग कर अपने देश को मजबूत बना सकते हैं। इस अवसर पर सत्यम दीक्षित, सर्वेश कुमार, अमन सक्सेना, अजय मौर्या, श्रीनिवास माथुर, मो. शारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें