शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर के पुजारी सुरेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व विश्वशांति के लिए धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर गया भक्तों का जत्था लौट आया है।
ये जत्था 27 अगस्त को ट्रेन से लखनऊ होते हुए शिरडी पहुंचा। यहां सांई बाबा के दर्शन करने के बाद सिंगणापुर में भगवान शनि का पूजन-अर्चन कर यहां से नासिक में मुक्तिधाम, सीता गुफा, मारीच-रावण, सीता हरण, कालाराम मंदिर, कपालेश्वर मंदिर में पूजापाठ कर गंगा गोदावरी में स्नान कर त्रयंबकेश्वर मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर भक्तोें का जत्था वापस लौटा। जत्थे में सुरेश कुमार पांडेय, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, जगदीश शरण सक्सेना, मुनीश पाठक, गणेश पाठक, कांति पांडेय, प्रेमवती मिश्रा, ऊषा, कामिनी दीक्षित, प्रेमा, सत्यवती, अंजना दुबे, चित्रांश मिश्रा, हर्ष दीक्षित आदि लोग शामिल थे।