फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की राजनीतिक दुर्भावना को उजागर करेगा सम्मेलन

Mon, 04 Sep 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
sp leader
विज्ञापन
सपा के सांगठनिक मामलों के प्रभारी प्रदेश सचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि गांधी भवन प्रेक्षागृह में मंगलवार को होने वाला सपा का जिलास्तरीय सम्मेलन पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार के जनविरोधी फैसलों के विरुद्ध लामबंद करेगा। साथ ही भाजपा की राजनीतिक दुर्भावना को उजागर करेगा। उन्होंने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 90 बच्चों की मौत पर योगी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जनता की अदालत में जवाबदेही से बचना कठिन होगा। सपा के प्रदेश प्रभारी ने सोमवार को एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य और तैयारी का ब्यौरा देते हुए कहा कि सरकारें जनता के हितों की रक्षक की भूमिका में होनी चाहिए, लेकिन मोदी और योगी सरकार ने अपने ऊलजलूल फैसलों से समाज के सभी वर्गों का जीना दूभर कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में 90 बच्चों की मौत हो गई, लेकिन योगी सरकार नैतिक जवाबदेही से बचने की कोशिश में जुटी है। सपा शासनकाल की कानून व्यवस्था को योगी राज से बेहतर बताते हुए दिनेश ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, लूट, डकैती, चोरी आदि आम बात हो गई है। महिलाओं की रक्षा के लिए सपा सरकार ने 1090 सेवा आरंभ की, लेकिन उसे भी यह सरकार व्यवस्थित रूप से नहीं चला पा रही है। दूसरी ओर, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। सम्मेलन में सरकार की इन्हीं नाकामियों और राजनीतिक दुर्भावनाओं पर चर्चा करके निर्णायक संघर्ष की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें