फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़तालियों की दूसरे दिन सेहत गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्लाटर हाउस के बंद होने से परेशान कुरैशी बिरादरी और पार्किंग शुल्क की अवैध वसूली से पीड़ित वाहन चालकों के हक की लड़ाई लड़ रहे सर्व समाज हिताय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी और उनके साथियों की भूख हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि, भीषण गर्मी और उमस से उनका स्वास्थ्य शिथिल पड़ गया है। आंदोलन का प्रशासन स्तर से संज्ञान नहीं लिए जाने के विरोध में कुरैशी बिरादरी के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर धरना दिया।
विज्ञापन

बता दें कि इन मांगों को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने आरपार की लड़ाई का ऐलान करके बृहस्पतिवार को एक दिवसीय धरना दिया। प्रशासन से कोई तवज्जो नहीं मिलने पर उन्होंने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू की तो उसमें दो अन्य पदाधिकारी भी शामिल हो गए। शनिवार को सुबह तक जीआईसी ग्राउंड पर लगाए गए पंडाल में मोर्चा पदाधिकारी बैठे रहे, लेकिन जैसे-जैसे सूरज आसमान पर चढ़ा, तेज धूप और उमस से भूख हड़तालियों को कमजोरी के साथ बेचैनी, उबकाई आदि पैदा होने लगीं। इस बीच, पंडाल में एकत्र कुरैशी समाज के लोगों ने जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया और बिरादरी की रोजी-रोटी का वास्ता देकर बंद स्लाटर हाउस जल्द चालू कराने की मांग दोहराई। सिटी मजिस्ट्रेट ने जल्द उचित कार्यवाही का भरोेसा दिया। धरना-प्रदर्शन में हाफिज सईद कुरैशी, लाला रुखसार, मोहम्मद कुरैशी, याकूब कुरैशी, अब्दुल हफीज, अब्दुल हमीद, आलम कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें