फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाकर शिक्षामित्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समायोजन निरस्त होने के बाद अब तक नियुक्ति संबंधी काई ठोस प्रयास नहीं होने से आक्रोशित शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य से बिरत रहते हुए शुक्रवार को भी शहर में सभा की। बाद में थाना सदर बाजार के समक्ष तथा खिरनीबाग चौराहा पर धरना देकर नारेबाजी की। इस बीच उन्होंने सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ भी किया।
विज्ञापन

समायोजित शिक्षक/ शिक्षामित्र संयुक्त मोर्चा के बैनर तले तीनों संगठनों के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, यदवीर सिंह और पूजा सिंह के नेतृत्व में शिक्षामित्रोें ने पहले गांधी भवन पहुंचकर सभा की और सरकार से तत्काल शिक्षक पद के समानांतर पद पर नियुक्ति देने की मांग दोहराई। यहां से जुलूस के रूप में शिक्षामित्र सदर बाजार पहुंचे और वहां सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक शिक्षामित्र सड़क पर बैठे रहे, जिससे जाम लग गया। यहां धरना-प्रदर्शन करने के बाद शिक्षामित्र खिरनीबाग चौराहा पहुंचे और वहां भी सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित और यदवीर सिंह यादव ने बताया कि शनिवार से सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
इसी चौराहा पर उन्होंने बुद्धि शुद्धि यज्ञ करके सरकार से तत्काल न्याय दिलाने की मांग की। इस अवसर पर रामपूत पाल, संतोष शुक्ला, जितेंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा, राजीव यादव, सुबोध वर्मा, ऊषा मिश्रा, नीरज यादव, राजीव द्विवेदी, अरुण शुक्ला, विक्रांत मिश्रा, वेद वर्मा, प्रेमपाल, हेमवती वर्मा, रूपा देवी, लवकुश समेत सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें