शाहजहांपुर। जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की लखनऊ के केजीएमसीयू में इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित था।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी 63 वर्षीय साधू को निगोही पुलिस ने डकैती के दौरान हत्या किए जाने के मामले में नामजद किया था। अदालत में चले मुकदमे के दौरान उसको उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह नवंबर 2016 से जिला जेल में बंद था। यहां बीमार पड़ने पर जब उसका इलाज चला तो पता लगा कि उसे कैंसर है। उसका जिला कारागार अस्पताल से लेकर उसका केजीएमसीयू में इलाज चल रहा था। रविवार शाम उसकी हालत बिगड़ी तो उसे जिला कारागार अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
हादसे में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम
शाहजहांपुर। थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 75 वर्षीय शिुशुपाल को रविवार सुबह खेत पर जाते समय बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। बेटा रामऔतार ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात शिशुपाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।