शाहजहांपुर। स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व का प्रचार-प्रसार बढ़ाने के लिए बुजुर्गों ने सरकार को नगरों और तहसीलों में व्यायाम शालाएं खोलने का सुझाव दिया है। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की एसपी कॉलेज के पुराने भवन में हुई बैठक में इस बिंदु पर गहन विचार विमर्श हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र देव सक्सेेना ने कहा कि नगर निकायोें का आधुनिकीकरण शहर में बढ़ते आबादी के दबाव और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यायाम शालाएं युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को न केवल स्वस्थ रखेंगी, उनमें योग क्रियाओं के प्रति लगाव भी पैदा करेंगी।
बैठक में पुराने अस्पताल को विस्तार देकर वहां भर्ती सुविधा आरंभ किए जाने, रोड जाम की समस्या से निजात के लिए फोर लेन रिंग रोड बनाने आदि मांगें उठीं। बैठक में मेहर चंद मेहता, देवेंद्र गुप्ता, महेंद्र कुमार कंचन, सर्वेश गुप्ता, कृष्णाधार मिश्रा, देवेेंद्र मोहन सक्सेेना, एमजी शर्मा, विनोद भसीन, हरचरन मिश्रा आदि मौजूद रहे।