फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी सिंह की मदद को बढ़े हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव जेबा निवासी वीरेश सिंह के दो वर्षीय पुत्र हनी सिंह के इलाज के लिए तमाम लोग आगे आए हैं। कई लोगों ने वीरेश सिंह के बैंक एकाउंट में रुपये जमा किए हैं तो तमाम लोगों ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हनी सिंह के दिल में छेद है और वह इस समय लखनऊ के पीजीआई में भर्ती है। हनी सिंह के भूमिहीन पिता मजदूरी कर परिवार की गुजर करते हैं। आपरेशन में दो लाख रुपये का खर्च बताए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार की थी। स्थानीय स्तर से जांच के बाद फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई, लेकिन धनराशि स्वीकृत नहीं होने के कारण उसका आपरेशन नहीं हो पाया। गरीब पिता पुत्र की दवाइयों आदि तक का खर्च उठाने में असमर्थ है।
सामाजिक संस्था पहल को जानकारी हुई तो संस्था के अध्यक्ष अभिषेक डैनियल सहित तमाम लोग वीरेश की मदद को आगे आए। अमर उजाला ने चार जून के अंक में उक्त खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बुधवार को खुटार के गांव सिल्हुआ के आदर्श दीक्षित ने अपने और सहयोगियों की मदद से ढाई हजार रुपये, खुटार के ही क्राइस्ट स्कूल के प्रबंधक थामस पी चाको ने एक हजार, खुटार के पत्रकार जयकिशन गुप्ता, शाहजहांपुर के संदीप सिंह गौर, गंगसरा के देवेश पांडे से एक एक हजार रुपये की राशि वीरेश के बैंक एकाउंट में जमा कर दी। इस राशि से हनी सिंह की दवाइयां आदि खरीदने में मदद मिलेगी। हनी सिंह को छह यूनिट ब्लड की आवश्यकता है। तीन यूनिट ब्लड की व्यवस्था हनी के परिवार के लोगों ने कर ली है। पहल संस्था के अध्यक्ष अभिषेक डैनियल ने बताया कि शेष तीन यूनिट ब्लड वह और उनके साथी लखनऊ जाकर डोनेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें