फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस चौकी के सामने डिलीवरी स्टोर की दीवार काटकर 1.40 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। रविवार को देर रात दिउरिया मोड़ पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित ऑनलाइन कारोबार करने वाली एक कंपनी के डिलीवरी स्टोर की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए और वहां से 1.40 रुपये समेट कर भाग गए। शातिर बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए स्टोर में लगे सीसी कैमरे तोड़ दिए और उसकी हार्डडिस्क भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

डिलीवरी स्टोर के प्रभारी जफर ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात सामान्य दिनों की तरह स्टोर बंद करके घर चले गए। स्टोर में शनिवार और रविवार के दिन कलेक्शन किए गए एक लाख 40 हजार 128 रुपये रखे थे। सोमवार को दिन में करीब 11 बजे वह स्टोर खोलने पहुंचा तो अंदर दुकान की एक दीवार कटी मिली और सारा सामान बिखरा था।
गल्ले की जांच करने पर उसमें रखी नकदी नदारद मिली। दिन-रात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी वाली चौकी के ठीक सामने हुई सेंधमारी की जानकारी पाकर स्थानीय व्यापारियों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सागर गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि चोरी की गहनता से जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास की दुकानों और मुख्य मार्ग पर लगे अन्य सीसी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें