फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राज्यरानी व त्रिवेणी समेत 14 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Mon, 16 Dec 2024 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मसीत रेलवे स्टेशन पर दिसंबर में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य होगा। इस दौरान डाउन व अप लाइन की 14 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेंगी। इनमें राज्यरानी व त्रिवेणी समेत कई ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

22 दिसंबर को अप लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस, 23 दिसंबर को डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस, 21 व 22 दिसंबर को अप लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस, 20 से 23 दिसंबर तक डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 19 से 21 दिसंबर तक अप लाइन की पंजाब मेल और 21 से 23 दिसंबर तक डाउन लाइन की पंजाब मेल को निरस्त किया गया है।
अप लाइन की 21 से 23 दिसंबर तक वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 22 से 24 दिसंबर को डाउन लाइन की बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 22 से 24 दिसंबर को अप लाइन की मुगलसराय एक्सप्रेस, 22 से 24 दिसंबर के डाउन लाइन की मुगलसराय एक्सप्रेस, 21 से 23 दिसंबर तक अप लाइन की पद्मावत एक्सप्रेस, 22 से 24 दिसंबर तक डाउन लाइन की पदमावत एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 22 दिसंबर से डाउन लाइन की सियालदह एक्सप्रेस तथा चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो-दो घंटे विलंब से चलेंगी। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त रहने को लेकर पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें