फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंडल में 14 खिलाड़ियों ने दिखाया दम... राज्य स्तर के लिए चयन

विज्ञापन
मंडल स्तर पर तीरंदाजी में प्रतिभाग करने वाले ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते जिला खेल अ​धिकारी। स्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 69वीं मंडलीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता बरेली के हवलदार वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। इसमें परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के 14 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन

जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति से संचालित प्रशिक्षण शिविर में तैयारी करने वाले खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर ने प्रतिभाग किया।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में अक्षत पांडेय ने द्वितीय, अंश मिश्रा ने चौथा, बालिका वर्ग में अनन्या ने प्रथम, अंडर-17 बालक वर्ग में कौशल ने दूसरा, मानव ने तीसरा, अंश ने चौथा, बालिका वर्ग में वंशिका ने तीसरा, अदिति ने चौथा, अंडर 19 बालक वर्ग में प्रियांशु सिंह ने प्रथम, अमित सिंह ने द्वितीय, उपमन्यु अग्निहोत्री ने तृतीय, ओम शौर्य सक्सेना ने चौथा, बालिका वर्ग में नैंसी सिंह ने प्रथम, वैष्णवी ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

इन प्रतिभागियों का 16 से 18 अगस्त तक वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक अनिल मौर्या की निगरानी में तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें