फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 14 का चालान, 12 बसों को किया गया सीज

Sun, 07 Jun 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए गए सघन प्रवर्तन अभियान के तहत 14 बसों का चालान किया गया। 12 बसों को सीज कर दिया गया है। साथ ही कार्रवाई में करीब नौ लाख की धनराशि का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सीओ यातायात शुभम वर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम एवं यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। इस दौरान यात्री एवं मालकर अधिकारी आरपी गौतम के साथ बरेली व बदायूं से परिवहन विभाग की आई टीमों की सहभागिता रही।
अभियान के तहत करीब 60 बसों की चेकिंग की गई। इसमें 14 बसों के चालान किए गए और 12 बसें सीज कर दी गईं। बसों की सवारियों को रोडवेज की बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त खनन सामग्री के ओवरलोड परिवहन के आरोप में तीन डंपरों के चालान किए। तीन अन्य वाहनों के विरुद्ध ओवरलोडिंग की कार्रवाई की। ओवरलोड सवारी ले जाने के मामले में तीन ऑटो विभिन्न थानों में निरुद्ध किए गए। सात ऑटो का चालान किया गया। मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से यात्रियों के परिवहन के अभियोग में चार वाहनों का चालान एवं दो वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें