फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14.15 करोड़ रुपये खर्च करने में पिछड़ा स्वास्थ्य विभाग

Thu, 27 Aug 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से जिले के लिए नामित नोडल अफसर एवं मिड डे मील प्राधिकरण की निदेशक श्रद्धा मिश्रा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को शासन द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए जारी की गई धनराशि खर्च नहीं किए जाने पर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को खर्च की धनराशि के उपभोग प्रमाण पत्र भेजकर अतिरिक्त धनराशि प्राप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को सुबह यहां पहुंचीं निदेशक ने विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके 50 लाख रुपये और इससे अधिक बजट वाले विकास तथा निर्माण परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पाया कि स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं है। समीक्षा से पता चला कि स्वास्थ्य विभाग को दी गई धनराशि में 14.15 करोड़ रुपये अभी व्यय नहीं किए गए हैं।
उन्होंने राज्य पोषण मिशन के तहत जिले में हो रहे कार्यों की सराहना की, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बजट खर्च करने में की जा रही कोताही पर अप्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि विभाग द्वारा कल्याणकारी योजनाओं में तेजी नहीं लाई जा रही है। निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितनी धनराशि प्राप्त हुई, उसे खर्च कर उपभोग प्रमाण पत्र अपने विभागों के माध्यम से भिजवाएं जिससे कि जरूरत के अनुसार शासन से धनराशि जारी हो सके।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों की 50 लाख रुपये अथवा इससे अधिक बजट वाली परियोजनाओं की प्रगति जांचते हुए उन्होंने कहा कि अधूरी परियोजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारी अपने विभागों से धनराशि की मांग करके सभी काय्र नियत समय सीमा में पूरे कराएं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा 50 लाख रुपये से अधिक बजट वाली 38 सड़कों पर 80 प्रतिशत धनराशि व्यय करके 50 फीसदी काम पूरा कराया जा चुका है।
आईटीआई और पॉलीटेक्रिक भवनों का निर्माण अपूर्ण बताए जाने पर उन्होंने कार्य पूर्ति के लिए शासन को धनराशि का मांगपत्र भेजने के निर्देश दिए। लोहिया गावों के संतृप्तीकरण की समीक्षा के बाद कौशल विकास कार्यक्रम की प्रगति जांचते हुए निदेशक ने कहा कि प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देने के बाद आत्मनिर्भर बनाने को उनका प्लेसमेंट कराने पर ध्यान दें। एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि अधिक दुर्घटना वाले 15 स्थान चिन्हित करके 11 एक्सीडेंट प्वॉइंट सुधारे जा चुके हैं।
इससे पूर्व, डीएम शुभ्रा सक्सेना और मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे ने निदेशक को जिले में विभागवार निर्माण कार्यों की प्रगति और संबंधित योजनाओं का ब्यौरा दिया। कृषि विभाग की समीक्षा से पता चला कि सोलर पंप योजना से जिले में 48 किसान लाभान्वित हुए हैं। इसी क्रम में खाद्य एवं रसद, बिजली, नेडा आदि विभागों की निदेशक ने प्रगति जांची।

अभायन में महाविद्यालय भवन का किया निरीक्षण
बैठक के बाद नोडल अफसर श्रद्धा मिश्रा ने कांट क्षेत्र के गांव अभायन जाकर वहां 11.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने साथ मौजूद सीडीओ पुलकित खरे, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव आदि अफसरों को निर्माण स्थल पर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की ओर से बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। निदेशक ने कहा कि कालेज अच्छी लोकेशन में बन रहा है, इसलिए बिल्डिंग की फिनिशिंग अच्छी की जाए। साथ ही चारों तरफ ग्राउंड देकर वहां पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन सड़कों की परखी गुणवत्ता
निदेशक ने जलालाबाद क्षेत्र में लोनिवि द्वारा बनवाए जा रहे फर्रुखपुर-नारायणपुर संपर्क मार्ग का निरीक्षण करके काम की गुणवत्ता परखी। उन्हें बताया गया कि 38.57 लाख रुपये लागत से 820 मीटर लंबी और 3.75 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जानी है। उन्होंने शेष 200 मीटर रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के तहत बनाए जा रहे 3.5 किमी लंबे कमलनयनपुर-पर्वतपुर रोड पर उन्हें सिर्फ रोड़े पड़े मिले। उन्हें बताया गया कि रोड पर 76 लाख रुपये व्यय हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें