फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 केवी लाइन को विद्युत सुरक्षा निदेशक की मंजूरी

Sat, 22 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत सुरक्षा निदेशक ने पॉवर तिलहर में नए बने 132 केवी क्षमता के नए पॉवर सबस्टेशन के लिए बिजली सप्लाई की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही ट्रांसमिशन सेक्शन के अभियंता और कर्मचारी सोमवार शाम को पैना से तिलहर तक खींची गई नई लाइन में करंट दौड़ाने की तैयारी में जुट गए हैं। मालूम हो कि अभी तक तिलहर नगर और आसपास के करीब चार दर्जन से अधिक गांवों को पुवायां रोड स्थित पैना के 220 केवी सब स्टेशन से बिजली सप्लाई की जा रही थी। लाइन लॉस के कारण तिलहर तक बिजली सप्लाई में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए तिलहर में दो साल पहले 132 केवी क्षमता का नया पॉवर सब स्टेशन स्वीकृत किया गया था। उपकेंद्र और उसकी इनकमिंग लाइन तैयार होने के बाद उसे चालू करने का काम शुरू हो गया। तिलहर की नई लाइन और वहां के सब स्टेशन को चालू करने के लिए सेफ्टी एनओसी मिलने की पुष्टि करते हुए पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार बताया कि नई लाइन पर शाम चार बजे करंट चालू करके उसका परीक्षण किया जाएगा। इसी के साथ तिलहर उपकेंद्र में स्थापित पैनल जांचे जाएंगे। एक्सईएन ट्रांसमिशन ने लाइन में करंट छोड़ने के दौरान नगरिया मोड़, कपसेड़ा आदि गांवों के लोगों को सचेत किया है कि इस दौरान 132 केवी लाइन के टॉवरों से दूर रहें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें