जलालाबाद (शाहजहांपुर)। तीन अलग-अलग बाइक पर सवार छह लुटेरों ने शनिवार रात 9:15 बजे बाइक सवार दो लोगों को लूट लिया। इस दौरान दो लुटेरों को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने मामले की जानकारी ली। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव कटियूली निवासी पिंटू और राजकुमार शनिवार रात करीब सवा नौ बजे बाइक से अल्हागंज क्षेत्र के गांव ठिंगरी जा रहे थे। गांव से कुछ दूर निकलने के बाद ढाबा के सामने जैसे ही दोनों लोग पहुंचे, तभी तीन अलग-अलग बाइकों पर छह लोग आ गए और उन दोनों को घेर लिया। लुटेरों ने पिंटू के गले से सोने की चेन और दोनों के पास से मोबाइल लूट लिए। भागते समय एक लुटेरे को पिंटू ने पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी बाइक से भाग गए। शोरशराबा सुनकर गांव के लोगों यूपी 100 को सूचना दे दी। यूपी 100 की दो गाड़ियां पहुंची। पुलिस ने एक बाइक सवार लुटेरे का पकड़ लिया। बाद में सीओ ब्रह्मपाल सिंह, इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला पहुंच गए। सीओ ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।