फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास एवं पेंशन योजनाओं से अपात्रों को दूर रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास एवं पेंशन योजनाओं से अपात्रों को दूर रखने के निर्देश
विज्ञापन

0 घपलेबाजी की शिकायतों पर बरसीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज
फोटो 02 व 03 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। केंद्रीय कृष िएवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास और पेंशन योजनाओं समेत जनहित की अन्य योजनाओं से अपात्रों को दूर रखने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विधायकों द्वारा आवास आवंटन और पेंशन स्वीकृति में घपलेबाजी की शिकायतें किए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को पात्रों का चयन निष्पक्ष तरीके से करने के निर्देश दिए। दिशा की गत बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री ने विकास खंड वार मनरेगा जॉबकार्ड धारकों की सूची जनप्रतिनिधियों को बीडीओ के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका पालन नहीं किए जाने पर उन्होंने मनरेगा उपायुक्त को आड़े हाथों ले लिया। विधायकों की मांग पर उन्होंने सीएमओ डॉ. आरपी रावत को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सीएचसी और पीएचसी में केवल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा कैंटीन संचालित कराने के निर्देश दिए।
स्कूलों में निशुल्क पुस्तकें, ड्रेस, बैग, जूते, मोजे आदि वितरण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने का उल्लेख होने पर राज्यमंत्री ने डीएम को संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर उन्होंने सीएमओ को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम अमृत त्रिपाठी ने सांसद एवं विधायकों से अस्पताल को अपनी निधि से दस-दस बेड दिलाने का अनुरोध किया। बैठक मेें सीडीओ प्रेरणा शर्मा, नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000000000000000000
रोजा मंडी में श्रमदान कर चलाया सफाई अभियान
दिशा की बैठक के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने डीएम के साथ रोजा मंडी जाकर स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के अंतर्गत श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। इससे पूर्व, स्वच्छाग्रहियों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और यदि सभी लोग स्वच्छ रहेंगे तो बीमारी पास नहीं आएगी। डीएम ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता आने पर जनपद स्वच्छ एवं सुंदर हो जाएगा। इस मौके पर विधायकों ने भी स्वच्छता को प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें