फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 के बाद पॉलीथिन मिली तो कार्रवाई: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
15 के बाद पॉलीथिन मिली तो कार्रवाई: एसडीएम
विज्ञापन

जलालाबाद। प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने को प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसको लेकर बुधवार को एसडीएम वैभव शर्मा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर इस कार्य में सहयोग करने की अपील की साथ ही चेतावनी दी कि 15 जुलाई के बाद पॉलीथीन का प्रयोग करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में आयोजित हुई बैठक में एसडीएम ने कहा कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के साथ ही आमजन के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है। इससे बचने के लिए पॉलीथीन का पूरी तरह बहिष्कार करना होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करें और इसके प्रति दुकानदारों व आम लोगो को जागरुक करें। 15 जुलाई के बाद इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा इस दौरान पकडे जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, ईओ डीएस वर्मा के अलावा कई व्यापारी व पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें