फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे बाबा शांतिदास

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे बाबा शांतिदास
विज्ञापन

रामगंगा के किनारे सैकड़ों अनुआई बाबा के समर्थन में आए
नदी पर पुल बनवाने की ठोस कार्रवाई न होने तक अनशन रहेगा जारी
फोटो-21,जलालाबाद में रामगंगा नदी किनारे भूख हड़ताल पर बैठे बाबा शांतिदास व अन्य ग्रामीण।
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
रामगंगा नदी पर पुल निर्माण की दिशा में प्रशासन की ओर से सार्थक पहल न किए जाने पर शुक्रवार से बाबा शांतिदास ने ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। कस्बे से करीब 15 किलोमीटर दूर रामगंगा नदी के किनारे शुरू हुए इस आंदोलन को आसपास गांवों के बड़ी तादाद में ग्रामीणों का समर्थन हासिल हुआ है।
जानकारी पाकर एसओ परौर सुभाष कुमार और जलालाबाद तहसील के कई राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे और आंदोलन के बारे में बाबा शांतिदास से बातचीत की। इस दौरान बाबा ने साफ कह दिया कि रामगंगा नदी पर पुल बनवाए जाने के लिए जब तक कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती आंदोलन जारी रहेगा। कटरी इलाके के गांव मंगटोरा से आगे रामगंगा नदी के मुहाने पर शुरू हुई भूख हड़ताल के पहले दिन बाबा का साथ देने को बाबा नरेंद्र दास, बाबा रामसरन दास के अलावा मंगटोरा, फरीदापुर, भुलभुलागंज, समेचीपुर, मझरेता, पेहना, हथिनापुर समेत आसपास गांवों से आए करीब ढाई सौ से ज्यादा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चले कि बहगुल और रामगंगा नदी के बीच बसे दर्जनों गांवों के ग्रामीण परौर इलाके से सीधे जुड़ने के लिए रामगंगा नदी पर पुल बनवाए जाने की मांग लंबे समय से करते आ रहे आ रहे हैं परंतु उन्हें अभी तक शासन और प्रशासन के थोथे वादे के सिवा कुछ हाथ नहीं आया। इससे नाराज ग्रामीण फरीदापुर हनुमान मंदिर के महंत बाबा शांतिदास की अगुआई में आंदोलन शुरू करने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें