फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा में पकड़े गए दो नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 05 में
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परीक्षा में पकड़े गए दो नकलची

एसएस कॉलेज में बीएससी और जीएफ कॉलेज में एमकॉम का परीक्षार्थी हुआ बुक

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। विश्वविद्यालय परीक्षा में बृहस्पतिवार को दो केंद्रों पर एक-एक नकलची अनुचित साधन के साथ पकड़ा गया। दोनों नकलची बुक कर दिए गए। पकड़े गए परीक्षार्थियों में एसएस कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष केमेस्ट्री द्वितीय पेपर तथा जीएफ कॉलेज में बीकॉम फाइनल का परीक्षार्थी है।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा में बृहस्पतिवार को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पाली में बीए, बीएससी, एमकॉम, एमएससी के विभिन्न विषयों की परीक्षा थी। द्वितीय पाली में एसएस कॉलेज के आंतरिक सचल दल ने बीएससी द्वितीय वर्ष के केमेस्ट्री के छात्र को हस्तलिखित पर्चा के साथ पकड़ लिया और बुक कर दिया। वहीं, जीएफ कॉलेज में कक्ष निरीक्षक ने एमकॉम फाइनल के छात्र को हस्तलिखित पर्ची के साथ नकल करते पकड़ लिया। दोनों परीक्षार्थी बुक कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो केंद्रों पर शुरू हुई संस्कृत परीक्षा
शाहजहांपुर। संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संस्कृत विद्यालयों की परीक्षा भी शुरू हो गईं। पहले दिन डीआईओएस ने अपने सचल दल के साथ दोनों परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। पहले दिन प्रथम पाली में प्रथमा में अनिवार्य संस्कृत और मध्यमा कक्षाओं की अनिवार्य संस्कृत काव्य प्रथम प्रश्नपत्र तथा दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष की अनिवार्य संस्कृत और काव्य की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें