फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव भगौतीपुर स्थित शारदेश्वर शिव मंदिर पर शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा में गांव के लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही तमाम श्रद्धालु मंदिर परिसर पर आ डटे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यहां से श्रद्धालु खन्नौत नदी के चपरौआ घाट पर पहुंचे और नदी में स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने कलश में जल भरा और बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंची। यहां पंडित अजय शास्त्री ने मंत्रोच्चरण के बीच यज्ञ अनुष्ठान शुरू कराया।
आयोजकों ने बताया कि दिन में यज्ञ, प्रवचन और रात में रासलीला का मंचन किया जाएगा। कलश यात्रा में सुबोध कुमार, दीपक वाजपेयी, सुमित दीक्षित, रोहित शुक्ला, आशुतोष शास्त्री, सुधीर शास्त्री, वेदाचार्य प्रभात वाजपेयी, रामदरश, विभव तिवारी, प्रधान ममता देवी, स्वर्ण सिंह, अनूप अवस्थी आदि लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें