फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने निकाली पद यात्रा, कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
anganbadi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहीं आंगनबाड़ी वर्करों ने बुधवार को 46 वें दिन विरोध में पद यात्रा निकाली। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ के बैनर तले वर्कर्स बुधवार सुबह नौ बजे जिलाध्यक्ष पद्मा रस्तोगी के नेतृत्व में खिरनीबाग मैदान में एकत्र हुईं। यहां पूजन के बाद पद यात्रा निकाली। पद यात्रा सदर बाजार, कचहरी होती हुई फिर से खिरनीबाग पहुंची। इसके बाद ज्ञापन दिया गया। जिला उपाध्यक्ष कमला यादव ने कहा कि वर्कर अपन हक पाकर ही दम लें। इस मौके पर संघ के कानूनी सलाहकार संजय मिश्रा, जिला प्रभारी विश्वमोहन भारद्वाज, अमिता, गीता, सिया कुमारी, सुनीता, सीता, विमला, किरन, सुन, सुधा, सावित्री, शशि, रजनी, नीलम श्रीवास्तव, अनुपम लता, स्नेहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें