फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संटिंग में लापरवाही से पटरी से उतरे थे मामलगाड़ी के दो डिब्बे

Mon, 27 Nov 2017 11:52 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
train accident - फोटो : ANI
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ रोजा। खाद से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे संटिंग में लापरवाही बरतने के कारण पटरी से उतरे थे। इसकी जांच को बनाई गई चार सदस्यीय ज्वाइंट कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट उत्तर रेलवे मंडल मुख्यालय मुरादाबाद के डीआरएम को भेज दी है। मामले में कार्रवाई तय मानी जा रही है। इधर, ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सोमवार को स्टेशन पर मालगाड़ियों की लोडिंग-अनलोडिंग का काम चालू हो गया।
विज्ञापन

रोजा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह 5:30 बजे खाद से भरी मालगाड़ी की दो बोगियां उस समय पटरी से उतर गई थीं, जब मालगाड़ी को यार्ड से लूप लाइन की ओर ले जाया जा रहा था। संटिंग में लापरवाही से मालगाड़ी की दो बोगियां दूसरी लाइन पर आ गई थीं। हादसे की वजह से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और यार्ड में मालगाड़ियों से लोडिंग-अनलोडिंग का काम ठप हो गया। हादसे की जांच स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, रेलपथ अभियंता केके सक्सेना, सिग्नल निरीक्षक आरपी सिंह और लोको प्रभारी प्रेम कुमार की ज्वाइंट कमेटी ने की। जांच में पाया गया है कि हादसा संटिंग में लापरवाही की वजह से हुआ। इसके लिए संटिंग मास्टर दयाराम और रंजीत कुमार को जिम्मेदार माना गया है। ज्वाइंट कमेटी ने रिपोर्ट डीआरएम को भेज दी है। मामले में कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें