फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के मद्देनजर 1280 लोग 107/116 में पाबंद

Fri, 10 Nov 2017 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के मद्देनजर 1280 लोगों पर मुचलका पाबंद
विज्ञापन

शाहजहांपुर। द्वितीय चरण में होने वाले निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने संवेदनशील ओर अतिसंवेदनशील केंद्रों को चिह्नित करने के साथ ही गड़बड़ी की आशंका वाले व्यक्तियों पर 10/116 की कार्रवाई शुरू कर दी है। चार थाना क्षेत्रों में 1280 लोगों के खिलाफ अब तक 107/116 और 44 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की संस्तुति की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में चार नगर पालिका और छह नगर पंचायत में निकाय चुनाव द्वितीय चरण में 26 नवंबर को 14 थाना क्षेत्रों में होंगे। सदर थाना क्षेत्र में कुल 61 मतदान केंद्र हैं और इनमें से 13 अति संवेदनशील और 26 संवेदनशील हैं। इस थाना क्षेत्र में अब तक 200 लोगों के खिलाफ 107/116 की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, चौक कोतवाली क्षेत्र में 37 मतदान केंद्रों में 10 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील हैं, यहां पर 73 लोगों के खिलाफ 107/116 और 44 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की संस्तुति की जा चुकी है। आरसी मिशन क्षेत्र में नौ मतदान केंद्र हैं और यहां पांच अतिसंवेदनशील और चार संवेदनशील केंद्र हैं। 150 लोगों पर 107/116 कार्रवाई हो चुकी है। रोजा नगर पंचायत में चार मतदानकेंद्र हैं, यहां पर 200 लोगों के खिलाफ 107/116 की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें