फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गर्रा नदी में गिरकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन से गर्रा नदी में गिरकर किशोरी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। चलती ट्रेन से गर्रा नदी में गिरकर गंभीर रूप से घायल किशोरी की इलाज के दौरान सोमवार देर शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। किशोरी की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बरेली की ओर जाने वाले अप रेल लाइन पर सोमवार सुबह गर्रा नदी के पुल के पास करीब 14 साल की किशोरी चलती ट्रेन से नदी में गिर गई। रेलवे के पेट्रोलिंग मैन कौशल कुमार ने जानकारी होने पर इस बारे में सूचना विभाग के संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद किशोरी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से वह बेहोश थी। शाम को कुछ देर के लिए उसे होश आया। किशोरी सिर्फ अपना नाम गुड्डी बता पा रही थी। देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें