शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिष्टमंडल ने बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी से भेंटकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया और उनका निराकरण शीघ्र कराने की मांग की।
महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा और महामंत्री मनोज शर्मा के नेतृत्व में बीएसए राकेश कुमार और वित्त एवं लेखाधिकारी अमित कुमार सिंह से मिले शिष्टमंडल ने उन्हें 10 सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मुख्य रूप से शिक्षकों के बाकी भुगतान कराने, प्रसूति एवं बाल पाल्य अवकाश आदि में स्वीकृत कराने में आने वाली समस्याओं को दूर करने, एकल स्कूलाें के शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी पर नहीं लगाने, ब्लाक संसाधन केंद्र पर लिपिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, नगरीय भत्ता का भुगतान करने, स्कूलों में विद्युतीकरण कराने आदि मांग शामिल की गई है। शिष्टमंडल में ईशपाल सिंह, अवधेश मैथिल, धर्मेंद्र कुमार, सौरभ अवस्थी, राजेश प्रजापति, राहुल सिंह, जुल्फिकार अली, अवनीश दीक्षित, दीपेंद्र कुमार सिंह, नितिन मिश्रा, मानस दीक्षित आदि शामिल रहे।