फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने छात्र-छात्राओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में शुक्रवार से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत पहले दिन छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई गई। ऐसे ही एक कार्यक्रम में बीएसए राकेश कुमार ने बच्चों को शपथ दिलाकर स्वच्छता का महत्व भी समझाया।
विज्ञापन

हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल द्वितीय, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूूल के संयुक्त कार्यक्रम में बीएसए राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्वच्छता महत्व समझाते हुए शपथ दिलाई। बीएसए ने सभी का आह्वान किया कि वह स्वयं को स्वच्छ रखते हुए अपने घर, गली-मोहल्लेे को सभी साफ रखने में सहयोग करें। जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, प्रधानाध्यापिका सुखमीत कौर, प्रेमलता शुक्ला, गीता शुक्ला, अर्चना श्रीवास्तव, शैफाली, फरहा दीवा खान, ज्योति गोगिया, किरन शर्मा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इधर, रोटी गोदाम परिसर में संचालित स्कूलों और स्काउट-गाइड के जिला कार्यालय में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। आयोजन में सुमन, इमरान सईद खां, खुशबू, किरन आदि शिक्षकों के साथ ऋषिकांत, पंकज, अजय, शरीफ, रोली आदि स्काउट्स-गाइड्स भी शामिल रहे।
इनरव्हील सदस्यों ने भी ली स्वच्छता की शपथ
शाहजहांपुर। इनरव्हील क्लब की ओर से खलीलशर्की प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर क्लब की सदस्यों ने भी स्वच्छता की शपथ ली। साथ ही स्वच्छता पर आधारित पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। क्लब की ओर से स्कूल को कूड़ेदान, दरियां, झाडू़ भी भेंट की गई। अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सचिव मधु कपूर, रागिनी कपूर, सुनीता गर्ग, मिथिला अंचल, शशि गुप्ता, आदर्श सक्सेना, ज्योति शर्मा, डॉ. टीना अग्रवाल, राजेंदर कौर, विभा अग्रवाल, आशापाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें