फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का टूटा तार, करंट से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर / परौर। एचटी लाइन के तार से लोहे के एंगिल में उतरे करंट की चपेट में आकर 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। यह हादसा रविवार रात परौर क्षेत्र के गांव बरखीमय में श्यामपाल की बेटी दुर्गा के साथ हुआ। हाई वोल्टेज से लोगों के बिजली उपकरण भी फुंक गए। घटना के बाद लेखपाल ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

श्यामपाल की 14 वर्षीय बेटी दुर्गा रविवार रात छत पर सो रही थी। उसकी चचेरी बहन बविता और भाई अनूप व अन्य बच्चे चारपाई पर लेटे थे। रात करीब11 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर 440 वोल्टेज की लाइन पर गिरा और पूरे गांव में हाईवोल्टेज के बाद लोगों के इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण फुंक गए। छत पर एंगिल में करंट आया और पास में सोई दुर्गा की उसी से चिपक कर मौत हो गई। तड़के भाई-बहन व अन्य बच्चे नीचे उतर गए और दुर्गा की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। लगभग एक घंटे बाद लगभग छह बजे जब दुर्गा को जगाने उसकी मां चिर्रो पहुंचीं तो बेटी को लोहे के एंगिल से चिपका देख चीख पड़ी। परिवार के अन्य लोग ऊपर पहुंचे तो दुर्गा को इस हालत मे देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। लेखपाल ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें