फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पटाखों की दुकानों के लिए 130 आवेदन आए...शुरू हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली के नजदीक आते ही अस्थायी आतिशबाजी (पटाखों) की दुकानों के लिए लोगों ने आवेदन करना शुरू कर दिए हैं। अब तक 130 आवेदन आ चुके हैं। अग्निशमन विभाग से इनके दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद तीन दिन के अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। दुकानें ओसीएफ रामलीला मैदान पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के एफएसओ डॉ. बीएन पटेल ने बताया कि दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर का अंतर होना जरूरी है। एक लाइन में 50 से अधिक दुकान नहीं लगाई जा सकतीं। दुकानदार को पानी का ड्रम और बालू की बाल्टी या बोरी रखना आवश्यक है। दुकानों पर नाबालिग को बैठने की इजाजत नहीं हैं। ऐसा पाए जाने पर दुकानदार का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।
दुकान में रोशनी करने के लिए वायरिंग में कहीं कट नहीं होना चाहिए। आईएसआई मार्का केबल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। हर दुकान पर आग से बचाव के लिए कम से कम एक अग्निशमन यंत्र रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर दुकान लगाने के लिए अब तक 130 आवेदन आए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही तीन दिन के लिए अस्थायी लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे।
- रजनीकांत, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें