फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 13 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी छिनी

विज्ञापन
नगर निगम के रोशनी गोदाम में मायूस खड़े आउटसोर्सिंग कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली से पहले नगर निगम ने 13 आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। इससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नौकरी बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी सुबह से रोशनी गोदाम में बैठे रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले एक साल से जेम पोर्टल के माध्यम से प्रकाश अनुभाग में स्ट्रीट लाइटों की देखरेख और मरम्मत का काम कर रहे थे। उन्हें अचानक नौकरी से हटाने का आदेश दे दिया गया। कर्मचारियों ने नगर निगम के दूसरे विभागों में समायोजित करने की मांग की है।
नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों में रवि कुमार, सर्वेश कुमार, रेहान हुसैन, निशात अहमद, प्रेमकांत, शैलेंद्र कुमार, इंतेखाब आलम, अशोक, आकाश, मोहम्मद शान, मोहम्मद वसी, मोहम्मद तैय्यब और सुल्तान शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह ने बताया कि ई-स्मार्ट कंपनी ने दोबारा काम शुरू कर दिया है। नगर निगम को अब विद्युत कर्मचारियों की जरूरत नहीं है। कर्मचारी जिस कंपनी से आए थे, वहीं वापस जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें