फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 5500 दीपों से सजाई रंगोली, उकेरा माई भारत शाहजहांपुर

विज्ञापन
दीपावली स्नेह उत्सव में दीप जलाते युवा। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माई भारत (मेरा युवा भारत) और कमर अब्बास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने 5500 से अधिक दीपों से आकर्षक रंगोली सजाकर माई भारत शाहजहांपुर की आकृति उकेरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर खुशियां साझा की गईं। माई भारत के उपनिदेशक माहे आलम ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए।
कमर अब्बास सोसायटी की अध्यक्ष सोमी वसीम जैदी ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी विश्वास, सहयोग और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में लेखाकार सोनम सचान सहित स्वयंसेवक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें