शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली एसी स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन के शाहजहांपुर में ठहराव को मंजूरी संबंधी व्यापारियों और स्थानीय लोगों की काफी पुरानी मांग पूरी हो गई है। इस ट्रेन के शाहजहांपुर में कामर्शियल स्टॉपेज को मंजूरी मिल गई है। 25 फरवरी को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी।
लखनऊ-दिल्ली के बीच चलने वाली एसी स्पेशल सुपरफास्ट 12429/12430 का शाहजहांपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं था। व्यापारी लंबे समय से इस ट्रेन के शाहजहांपुर में स्टॉपेज की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कृष्णाराज ने रेल मंत्रालय में अधिकारियों से बात की। लखनऊ से दिल्ली जाते वक्त यह ट्रेन रात दो बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाते वक्त ट्रेन सुबह पांच बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज के मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज शाहजहांपुर में एसी स्पेशल सुपरफास्ट को हरी झंडी दिखाएंगी। इससे पहले सुपरफास्ट बेगमपुरा एक्सप्रेस 12237/12238 का भी शाहजहांपुर में स्टॉपेज शुरू हो चुका है।