फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही जिलाधिकारी ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को डीएम व एसपी ने डीआईओएस के साथ क्षेत्र के ग्राम हरसीपुर के रामपाल सिंह इंटर कॉलेज व रामप्रसाद बालिका इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोनों परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकार्डर बंद मिलने पर डीएम के निर्देश पर दोनों परीक्षा केंद्रों/कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ डीआईओएस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे डीएम अमृत त्रिपाठी व एसपी डॉ. एस चन्नप्पा जिले के अफसरों के साथ अचानक ग्राम हरसीपुर के रामपाल सिंह इंटर कॉलेज व रामप्रसाद बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों में जा धमके। डीएम ने सबसे पहले केंद्र में नकल विहीन परीक्षा संपन्न करवाए जाने के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकार्ड चालू करवाकर देखा, जो बंद थे। जबकि दोनों कॉलेजों/परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाने की रिपोर्ट दे चुके थे। डीएम ने भ्रामक रिपोर्ट देने वाले दोनों परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश डीआईओएस रविदत्त को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि डीएम के निर्देश पर परीक्षा केंद्र रामपाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवीश पाल सिंह और रामप्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गायत्री देवी के खिलाफ भ्रामक सूचनाएं देने और उच्चाधिकारियों के निर्देश का पालन नहीं करने की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। थाना इंचार्ज सुधाकर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस कार्रवाई से अन्य परीक्षा केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें