फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकिमयू का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। किसान-मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिए जाने पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पंचायत कर किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान ज्ञापन लेने वहां कोई अधिकारी नहीं आया तो कार्यकर्ता युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जा धमके और एडीएम प्रशासन वंदिता श्रीवास्तव के कार्यालय के समक्ष नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए भाकिमयू के जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों और मजदूरों से संबंधित शिकायतों को लेकर यूनियन की ओर से प्रशासन को प्रार्थना पत्र और ज्ञापन देने के साथ समय-समय पर मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारी झूठे आश्वासन देकर टरकाते रहे। प्रशासन की ढ़िलाई से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। पंचायत को जिला महासचिव ब्रजमोहन गौतम ने कहा कि जैतीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बल्लिया कलां में शौचालय के लिए सत्यापित और सूचीबद्ध किए गए 350 परिवारों के लाभार्थियों को बजट की धनराशि अवमुक्त नहीं किया जाना सरासर अन्याय बताया।
पंचायत के बाद यूनियन के पदाधिकारी किसान-मजदूरों का जत्था पुलिस की रोक टोक को दरकिनार कर कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम के नहीं मिलने पर कार्यकर्ता एडीएम प्रशासन का घेराव करने के इरादे से कलक्ट्रेट भवन की सीढ़ियां चढ़कर प्रथम तल पर जा पहुंचे। नारेबाजी सुनकर एडीएम वंदिता श्रीवास्तव कार्यालय से बाहर निकल आईं। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों से ज्ञापन लेकर आश्वस्त किया कि सभी मांगों और समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से जल्द निराकरण कराया जाएगा। एडीएम से वार्ता में पंकज कुमार राना, सुखपाल सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें