फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धी को हवन किया। इस दौरान यज्ञ में आहुति डालकर कर्मचारियों ने नियमित होने के लिए प्रार्थना भी की। हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रहीं हैं।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश पांडे ने कहा कि तीन दिन हो चुके हैं लेकिन सरकार को अभी तक कर्मचारियों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है। हौसले के साथ मैदान में डटे रहना है। कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री दिनेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि अब सरकार को पता चल रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों की क्या कीमत है। पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रहीं हैं। ऐसे में सरकार को झुकना होगा। वहीं आरएनटीसीपी टीबी विभाग के हड़ताल पर होने के कारण जिले भर में टीबी के मरीजों को सीएचसी, पीएचसी पर भटकना पड़ रहा है, वहीं सीएचसी पर दवाई बांटने तक को स्टाफ मौजूद नहीं है। हड़ताल की वजह से बुधवार से होने वाली आयरन फोलिक एसिड की ट्रेनिंग को रोकना पड़ा है। बीसीपीएम लल्ला सिंह ने कहा कि जिले भर के बीसीपीएम पूरी दम लगा देंगे और हड़ताल को सफल बनाएंगे। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने यज्ञ करके सरकार की बुद्धि को शुद्ध करने को यज्ञ में आहुतियां डालीं।
इस मौके पर आयुष डॉक्टरों ने हड़ताल में पहुंचकर पूरी ताकत झोंक दी। विभाग की सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं। इस मौके पर डॉक्टर फहीम खान, डीपीएम इमरान खान, डीसीपीएम पुष्पराज, विनीत पांडे, डॉक्टर पारस गुप्ता, डीआईसी मैनेजर संतोष सिंह, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें