फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप-डाउन 12 रेलगाडिय़ां रद्द, 20 से ज्यादा डावर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अप-डाउन की 12 ट्रेनें रद्द, 20 से ज्यादा डायवर्ट
विज्ञापन


शाहजहांपुर/रोजा। बघौली में कोयला भरी मालगाड़ी के डिरेल होने के 24 घंटे बाद भी रेलवे लखनऊ-दिल्ली रूट क्लियर नहीं कर सका। ऐसे में दूसरे दिन एक दर्जन से ज्यादा रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा। 20 से ज्यादा रेलगाड़ियां डायवर्ट कर दी गईं। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों को गाजियाबाद से डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों को कानपुर, इटावा, अलीगढ़ होते हुए पास किया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
हरदोई जिले के बघौली रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम कोयला से भरी अप मालगाड़ी के डिरेल होने से अप-डाउन लाइन पूरी तरह ठप हो गई थी। हालांकि, डीआरएम एके सिंघल ने सात से आठ घंटे में ट्रैक बहाल करने की बात कही थी, लेकिन 24 घंटे के बाद भी ट्रैक बहाल न होने की वजह से रविवार को राज्यरानी, पद्मावत, नौचंदी, महामना, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस समेत अप-डाउन 12 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया। दिल्ली-लखनऊ के बीच हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए गुजरने वाली ज्यादातर रेलगाड़ियों को डायवर्ट कर दिया गया है। रविवार को 20506 राजधानी एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12204 गरीबर थ एक्सप्रेस, 12506 नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12491 मोरध्वज एक्सप्रेस, 13005 पंजाब मेल, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस बदले हुए रूट और टाइम से चलाई गईं। अप-डाउन दोनों लाइन डैमेज होने की वजह से सीतापुर ब्रांच लाइन पर भी दबाव काफी हो गया है। इसको लेकर रेलवे के अफसर परेशान हैं। ऐसे में इस सिंगल लाइन पर दबाव कम करने के लिए रविवार को यह फैसला लिया गया। डीआरएम एके सिंघल का कहना है कि ट्रैक क्लियर करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जल्द लाइन क्लियर कर ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रद्द की गईं ट्रेनें
22453/22454 राज्यरानी एक्सप्रेस
14207/14208 पद्मावत एक्सप्रेस
14511/14512 नौचंदी एक्सप्रेस
22417/22418 महामना एक्सप्रेस
14206/14205 फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस
54329/54330 बालामऊ पैसेंजर
---------
ट्रैक ठप होने से कोयले की सप्लाई भी होने लगी बाधित
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली रेल रूट ठप होने से कोयले की सप्लाई भी बाधित होने लगी है। 24 घंटे से रोजा साइडिंग में कोयले की एक भी रैक नहीं उतरी है। कोयला झारखंड और बिहार के खदानों से आता है। बघौली के पास लाइन जाम होने से शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद तक कोयले की सप्लाई ठप हो गई है। रोजा पॉवर प्लांट समेत कई चीनी मिलों में भी कोयले की कमी पैदा होने लगी है। अगर अगले 24 घंटे तक सप्लाई बहाल ,नहीं होती है तो कारखानों में कोयले की कमी साफ-साफ दिखने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें