फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता सिख फार्मर का कंकालनुमा शव गन्ने के खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता सिख फार्मर का शव गन्ने के खेत में मिला
विज्ञापन


रोजा (शाहजहांपुर)। लगभग 23 दिन से लापता सिख फार्मर का कंकालनुमा शव मंगलवार दोपहर गन्ने के खेत में बरामद हुआ है। शीशम के पेड़ के पास पड़े कंकाल के गले में गमछे से फंदा कसा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने परिवार वालों के कहने पर पंचनामा भरकर शव बिना पोस्टमार्टम के दे दिया है।
गांव पींग निवासी 38 वर्षीय सुरजीत सिंह 19 नवंबर को अचानक लापता हो गए थे। परिवार के लोगों ने उनकी कई जगह नाते-रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रोजा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मंगलवार को भी पत्नी भजन कौर, भाई दलजीत सिंह व मां उसकी तलाश में आस-पास खेतों में भटक रहे थे। झाला से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत के अंदर शीशम के पेड़ के पास कंकाल देख कर परिवार के लोग रुक गए। शर्ट देखकर उसकी पहचान सुरजीत के तौर पर की। उसके गले में गमछे से फंदा पड़ा था और एक सिरा पेड़ पर था। कंकालनुमा शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही गुर्री चौकी इंचार्ज चंद्रभूषण सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सुरजीत मानसिक रूप से तनाव में रहता था, इसी वजह से उसने सुसाइड कर लिया है। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक सुरजीत के पिता पाल सिंह आर्मी से रिटायर थे। पालसिंह की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी इन्हीं दोनों भाइयों सुरजीत और दलजीत पर थी। मृतक के एक बेटी 13 वर्ष की रूपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
परिवार के लोग कोई कार्रवाई नहीं चाह रहे थे और उन लोगों ने बताया कि सुरजीत ने मानसिक बीमारी की वजह से सुसाइड कर लिया है। इसलिए पंचनामा भरकर कंकालनुमा शव को परिजनों को बिना पीएम के सौंप दिया है।
डीसी शर्मा, इंस्पेक्टर रोजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें