फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में माफियागिरी करने वाले जाएंगे जेल: कृष्णाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-34
विज्ञापन

धान खरीद में माफियागिरी करने वाले जाएंगे जेल: कृष्णाराज
केंद्रीय मंत्री ने कई गांवों में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी
कृषि बीमा योजना में पंजीकरण कराने की किसानों को दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज ने शुक्रवार को नागरपाल, चौड़ेहर, सुजातपुर, मिर्गसपुर, बहेटी , भावलखेडा में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखाई पड़नी चाहिए। धान खरीद में माफियागिरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जेल जाना पड़ेगा। चौपाल में केंद्रीय मंत्री से 35 लोगों ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने 15 दिन के अंदर गैस सिलेंडर दिलाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 17 लोगों ने राशन कार्ड कटने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने राशन कार्ड जांच कर नए कार्ड बनवाने के निर्देश दिए, मंत्री ने कहा कि पात्रों को हर हाल में योजना का लाभ मिलना चाहिए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप लोग गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दें। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता की हितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर दिखना चाहिए। केवल कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी। योजनाओ में धांधली और हीला हवाली करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ शासन को लिखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आगाह किया कि जिस तरह पिछली खरीद में माफियागिरी करने वाले जेल भेजे जा रहे हैं, उसी तरह धान खरीद में धांधली और माफियागिरी करने वाले भी जेल जाने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अगर कहीं गड़बड़ी पाई गई या लेनदेन की शिकायत आई तो जेल जाना पडेगा। उन्होंने कहा कि सभी किसान भाई अपनी फसल का बीमा जरूर करवा लें, जिससे कि मौसम के प्रकोप से या किसी अन्य कारण से फसल को नुकसान पहुंचता है, तो यह योजना आपकी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2022 तक सभी लोगों को अपना घर देंगे, कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत एक करोड़ गरीबों को पहली बार सिर पर छत नसीब होगी। शौचालय निर्माण में लाभार्थी के खाते में सीधे पैसा जा रहा है। चौपाल में प्रदेश कार्य समिति सदस्य बाबूराम गुप्ता, संजीव मिश्रा, संतोष दीक्षित, राजीव सिंह, शिवम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें