फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन से पूर्व धूमधाम से निकालीं श्री दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01, 02, 03 व 04 मेें।
विज्ञापन

विसर्जन से पहले निकालीं श्री दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा
0 ढोल-नगाड़ों की थापों पर थिरकते, गुलाल उड़ाते चली भक्तों की टोली

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
शहर के खिरनीबाग धर्मशाला में श्री दुर्गा पूजा कमेटी और काली बाड़ी मंदिर में बंगाली समुदाय द्वारा मनाए जा रहे सार्वजनिक दुर्गा उत्सव के अंतिम दिन देवी जी के पंडालों में विजयादशमी पूजन किया गया। पंडाल में स्थापित माता दुर्गा समेत गणेश जी, लक्ष्मी जी, कार्तिकेय जी और सरस्वती जी की प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। लोधीपुुर स्थित खन्नौत नदी के घाट पर देवी-देवताओं के जयकारों के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
खिरनीबाग धर्मशाला के श्री दुर्गा उत्सव पंडाल में आयोजन से जुड़े हरीशरण वाजपेयी, नवीन अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता आदि ने भोर होने पर विजयादशमी पूजन कर सभी देव प्रतिमाओं की आरती उतारी। उधर, काली बाड़ी मंदिर में हेमंत डे और मधुमिता डे ने आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारियों के साथ देवी दुर्गा की आराधना और आरती की। शाम पांच बजे दोनों पंडालों की देव प्रतिमाओं और झांकियों से सुसज्जित संयुक्त शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में श्री दुर्गा प्रतिमाओं के अतिरिक्त श्रीराम दरबार, शंकर-पार्वती, अंजनी नंदन, श्रीराधा-कृष्ण, बालाजी महाराज और नृत्य करतीं काली जी की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के अंत में श्रद्धालुओं की टोली नाचते-झूमते और प्रसाद वितरण करते हुए चली। सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, रंगमहला, अंटा चौराहा, और जेल रोड होती हुई खन्नौत नदी के तट पर पहुंची। वहां आचार्य स्वतंत्र कुमार मिश्र ने विधिवत पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। व्यवस्था में अमित गुप्ता, नीरज वाजपेयी, अभिषेक गुप्ता, विचित्र गुप्ता, दिलीप कुमार, संदेश गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें