फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों की फौज ने छीनी रात की नींद

Wed, 04 Apr 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नगर के पाश इलाके हों या फिर मलिन बस्तियां। रातों की नींद सबकी उड़ रही है। कारण दिनों दिन संख्या बढ़ा रहे मच्छर हैं। इनकी भुनभुनाहट से हर आम-ओ-खास परेशान हैं।

विज्ञापन

अभी मौसम में हल्का परिवर्तन हुआ, लेकिन मच्छरों ने हमला बोल दिया है। नगर के पाश इलाकों में वह दुबककर रह रहे हैं, लेकिन सामान्य बस्तियों में उनका विचरण दिलेरी के साथ हो रहा है। मलिन बस्तियों में तो यह झुंड बनाकर हमला कर रहे हैं। पाश इलाकों में रहने वाले इनको दूर रखने के लिए नाना प्रकार के टंट घंट कर रहें, लेकिन ड्रग एडिग्ट की तरह यह धुएं और लिक्यूड के यह आदी हो चुके हैं। आल आउट हो या मार्टिन, इनकी सेहत पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। और तो और नगर पालिका की ओर से कराई जा रही फाग का भी इन पर कोई असर नहीं हो रहा है।
नगर का ऐसा कोई इलाका नहीं है, जो मच्छर प्रभावित न हो। मलिन बस्तियों में रहने वालों ने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के साथ ही फागिंग कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कराई जाती है फागिंग
नगर में समय-समय पर फागिंग कराई जाती है। इससे मच्छरों का प्रकोप कम होता है। मोहल्लों में साफ सफाई भी कराई जाती है। लोग घरों में भी सफाई रखें और पुराने टायर, कबाड़ आदि एकत्र नहीं होने दें।
विज्ञापन

संजय गुप्ता चेयरमैन पालिका परिषद पुवायां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें