फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवदिया बंकी में फिर दिखा बाघ

Tue, 03 Apr 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नवदिया बंकी में मंगलवार सुबह बाघ दिखने से दहशत फैल गई। लोग शोर शराबा करते हुए खेत की ओर पहुंचे और बाघ को झाबर की ओर भगा दिया। सूचना देने के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन

गांव पूर्वी नवदिया बंकी निवासी सज्जन सिंह मंगलवार सुबह आठ बजे खेत की ओर गए थे। इस बीच सामने से बाघ आता दिखा जिससे वह सहम गए। शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे और लोगों को सूचना दी तो अन्य लोग भी शोर मचाते हुए खेत की ओर पहुंच गए। ग्राम प्रधान जोधा सिंह, जसपाल सिंह, राजा सिंह, लक्खा सिंह, गुरमुख सिंह, निर्मल सिंह, हरिप्रकाश व अन्य लोग अपने अपने ट्रैक्टर आदि लेकर मौके पर आ गए। शोर और भीड़ को देखकर बाघ गन्ने के खेत में चला गया।
लोगों ने गन्ने की घेराबंदी कर फिर से शोर मचाया तो बाघ शारदा नहर की पटरी की ओर चला गया। बाद में उसे ग्रामीणों ने नहर पटरी के किनारे झाबर की तरफ खदेड़ दिया। मामले की जानकारी वनकर्मियों को भी दी गई लेकिन किसी ने भी मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। वन दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि गांव पूर्वी नवदिया बंकी में बाघ होने की सूचना उन्हें नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें