फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक ने किया पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवाया (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां के प्रधान प्रबंधक कमल रस्तोगी ने शुक्रवार कोे केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। सुबह पंडित ऋषि तिवारी ने मिल परिसर में हवन पूजन कराया। इसके बाद गांव लखोहा के रामदास की गन्ने की पहली बैलगाड़ी और गांव लखोहा के रामभरोसे की पहली ट्रॉली तौली गई। प्रधान प्रबंधक ने बैलों और किसान को माला पहनाई। दोनों किसानों को कंबल, बाल्टी आदि सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद मिल के प्रधान प्रबंधक ने केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पेराई की तैयारियां पूरी हैं। किसानों को गन्ने की पर्चियां भी जारी कर दी गई हैं। पेराई सत्र के शुभारंभ के अवसर पर वीबी चंदन, एचके शाही, प्रेमपाल सिंह, एसएल पाल, भगवानदास सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें