फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-गली मचो हल्ला, यशोदा जायो लल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों और घरों के पूजा स्थलों आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिरों में जहां झांकियां सजाई गईं। वहीं कई मंदिरों में देव स्वरूपों के रूप में सजे बच्चों और किशोरों ने भजनों पर नृत्य करके श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जन्माष्टमी पर मंदिरों की सजावट देखने के लिए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ती रही। रात के 12 बजते ही मंदिरों में शंख-घंटे बजने लगे। राधा-कृष्ण संकीर्तन के बीच पुजारियों ने आरती कर लड्डू गोपाल को भोग लगाया और फिर श्रद्धालुओं में वितरित किया।
विज्ञापन

हिंदू समाज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बहुत महत्व है। खासतौर पर बच्चों में खासा उत्साह रहता है। त्योहार के लिए घरों में पकवान तैयार किए गए। अधिकांश लोगों ने उपवास रखा। पूजा घरों में सजावट की गई। शाम को बड़े-बुजुर्गों ने भजन-कीर्तन कर घरों का माहौल भक्तिमय बनाया। इधर, मंदिरों में पूरे दिन सजावट के साथ झांकियां सजाने का काम भी चलता रहा। वैसे तो बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, लाला तेली बजरिया स्थित शिव मंदिर समेत लगभग सभी मंदिर खूब सजाए गए थे, लेकिन मालखाना मोड़ स्थित शेरों वाले मंदिर की ओर से कच्चा कटरा मोड़ से बाबा बनखंडीनाथ मंदिर तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर तोरण द्वार सजाकर केसरिया झंडे और बैनर लगाकर सजावट की गई, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की।
आधी रात तक शहर के सभी मार्गों पर स्थित मंदिरों में सजीव झांकियां भी सजाई गईं। देव स्वरूपों ने भजनों पर खूब नृत्य किया। मंदिरों के आसपास आधी रात जाम लगता रहा। इस बार खास बात यह भी रही कि कई अभिभावक बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाकर उन्हें मंदिर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

खाटू श्याम मंदिर में गूंजे भजन, केक भी काटा
शाहजहांपुर। साउथ सिटी स्थित खाटू श्याम मंदिर में नटखट कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धा भक्ति श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित जन्माष्टमी पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर हुई भजन संध्या में शिवम अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रजत खन्ना, कुमार गौरव, रूपेश वोहरा, आकाश राठौर आदि ने भजन सुनाए। इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के साथ केक काटकर सभी को बधाई दी। बच्चों ने भजनों पर नृत्य करके उपहार भी प्राप्त किए। आयोजन में एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा ने भी सपरिवार पहुंचकर भजन संध्या का आनंद लिया। कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, साधना अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें