फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के लोग बैठे रहे कट गए किशोरी के बाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मकसूदापुर/बंडा (शाहजहांपुर)। गांव सुभानपुर में सोमवार रात जगदीश प्रसाद के परिवार के लोग खाना खाने के बाद टीन शेड के नीचे बैठे बातें कर रहे थे। अचानक जगदीश की 17 वर्षीय पुत्री प्रवेश कुमारी चीखने लगी। परिवार के लोगों ने उसे बमुश्किल शांत कराया। मां रामश्री के अनुसार प्रवेश कुमारी ने बताया कि किसी ने उसका सिर पकड़कर बाल काट दिए हैं। चारपाई के पास ही कुछ बाल कटे पड़े मिले। इसके बाद प्रवेश कुमारी बेहोश हो गई।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने तक की जरूरत नहीं समझी। घर पर ही झाड़ फूंक करवा लिया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि चोटी कटने के बाद बेहोश होने का इलाज अस्पताल में नहीं है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। बताते चलें कि रविवार को इसी गांव की सावित्री की चोटी कट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें