फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई प्रशिक्षित महिलाओं ने किया हुनर का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर।
सिलाई, कटाई, ड्रेस डिजाइनिंग सीखकर आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ाने वाली महिलाओं ने बृहस्पतिवार को डीएम के सामने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। डीएम ने अपने सामने ही कपड़े की कटाई और सिलाई देखकर उन्हें प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र बांटे।
गांधी भवन में हुए आयोजन में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान बरतारा और पुवायां चीनी मिल में लगे कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 35-35 महिलाओं ने डीएम नरेंद्र कुमार सिंह के समक्ष कपड़े की कटाई और स्कूल यूनीफॉर्म की सिलाई देखी उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस बीच महिलाओं ने अपने अनुभव बांटते हुए बताया कि उन्होंने कैंप में ब्लाउज, पेटीकोट, सलवार-कुर्ता, पाजामा, गाउन, कोट, पैंट-शर्ट, फ्रॉक आदि सिलना सीखा है। डीएम ने सभी महिलाओं समेत उन्हें प्रशिक्षण देने वाली प्रशिक्षक नाजिया अल्वी और शशिबाला की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय को निर्देश दिए कि वह शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की बनने वाली यूनीफॉर्म भी इन्हीं महिलाओं और उनके प्रशिक्षकों से सिलावाई जाए। सभी से 10-10 स्कूलों की यूनीफॉर्म तैयार कराई जाए और उन्हें 200 रुपए प्रति यूनीफॉर्म के हिसाब से भुगतान किया जाए। डीएम ने कहा कि कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जिले की 1500 महिलाओं को उनकी पसंद की ट्रेड का छह माह के अंदर सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा और भारत सरकार की मुद्रा योजनांतर्गत ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर ऋण के लिए महिलाओं से फार्म भी भरवाए गए। कार्यक्रम में परियोेजना निदेशक डीआरडीए, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, प्रशिक्षक फिरोज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें