फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 को पूरे जिले से जुटेगी संगत, धरना जारी

Tue, 04 Aug 2015 11:21 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी के पीछे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर में गुरु तेग बहादुर हाल को किराए पर देने, उसमें जबरन दीवार खड़ी किए जाने और संगत द्वारा उसे ढहा दिए जाने के विवाद में मंगलवार को सभी संबंधित पक्षों ने अपने-अपने दावे जिला प्रशासन और मीडिया के समक्ष रखे। शिक्षक विधायक संजय मिश्रा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बुधवार शाम तक हाल में लगा ताला खुलवाने की मांग की तो गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल के प्रबंधन समिति के सदस्यों ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष को अलगवादी ताकतों का हिस्सा करार दिया। इस विद्यालय का प्रबंधन आरंभ में जिस सिख एजूकेशन सोसायटी के पास था, उसने भी आवाज बुलंद की। इस बीच हाल खाली कराने की मांग पर अड़ी सिख संगत का धरना गुरुद्वारे के बाहर जारी रहा और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 12 अगस्त को पूरे जिले की संगत को जुटने का आह्वान कर दिया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्पष्ट किया कि संगत का यह धरना-प्रदर्शन हाल पर से एमएलसी का कब्जा हटाए जाने तक जारी रहेगा। इस प्रकरण के धार्मिक और सिख संगत की भावनाओं से जुड़ा हुआ बताते हुए कमेटी ने बयान जारी किया है कि कब्जा न हटाए जाने तक चैन की नींद नहीं सोएंगे। इसी बात पर 12 अगस्त को कारसेवा के लिए जिले भर से संगत को बड़ी संख्या में सुबह 10 बजे पहुंचने का निवेदन किया गया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से उसी तिथि को सभी पक्षों द्वारा प्रस्तुत होने वाले दस्तावेजों के आधार पर प्रकरण संबंधी कार्यवाही तय किया जाना है। मंगलवार को हुए धरना-प्रदर्शन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, जवाहर सिंह उटेजा, गुरु गोविंद सिंह सेवा सोसायटी के अध्यक्ष निरंकार सिंह लूथरा, भूपेंद्र सिंह होरा, रंजीत सिंह बग्गा, सुरजीत सिंह खालसा, कर्मवीर सिंह बग्गा, सत्येंद्र सिंह गांधी, रघुबीर कौर, जुझार सिंह मोगा आदि शामिल थे।

एक इंच जमीन नहीं लेने दूंगा: गुरप्रकाश  
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा विवाद में मंगलवार को गुरु नानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल के प्रबंधक गुरप्रकाश सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता देवालय नहीं विद्यालय है। इसकी एक इंच जमीन भी वह किसी को नहीं लेने देंगे। विद्यालय को इंटर तक की मान्यता दिलवाने की लालच में ही साल भर पहले किराए पर सत्ताधारी दल के एमएलसी को एक हजार रुपये के किराए पर स्कूल के ऊपर का हाल दिया था और उसमें इनकी रजामंदी से ही दीवार निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि एमएलसी की ओर से कराए जा रहे निर्माण पर अगर संगत को आपत्ति थी तो इन्हें बताया जाता तो यह खुद भी निर्माण रुकवाने में संगत के साथ होते लेकिन गुंडई की गई और दीवार ढहा दी गई। आरोप लगाया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष अलगाववादी तत्वों के साथ मिली हुई हैं और हाल पर अलगवादी तत्वों के लिए प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने के लिए कब्जा करने की नीयत रखती हैं। वह यहीं नहीं रुके। आगे और आरोप जड़ा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष रोजा में भी अलगवादी तत्वों के लिए प्रशिक्षण केंद्र चलवा रही हैं और अतीत में भी उनकी गतिविधियां अलगववादियों के पक्ष वाली रही हैं। प्रेसवार्ता में स्कूूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरजिंद सिंह, जसविंदर सिंह, बृजेंद्र सिंह साहनी, अमरीक सिंह आदि मौजूद थे।

आज ताला न खुला तो करूंगा आमरण अनशन: एमएलसी
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा परिसर विवाद में रविवार से ही शांत चल रहे एमएलएसी संजय मिश्रा मंगलवार को सक्रिय हुए। उन्होंने डीएम को पत्रक देकर गुरु तेग बहादुर हाल में इनके कैंप कार्यालय पर लगा ताला बुधवार शाम तक न खुलवाया गया और दीवार ढहाने के साथ कार्यालय में तोडफ़ोड़ करने वालों पर कार्रवाई न की गई तो बृहस्पतिवार को वह अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस की होगी। इस पत्रक में उन्होंने लिखा है कि उनके प्रतिनिधि और स्कूल प्रबंधक द्वारा सभी संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने पर भी सीओ सिटी और एसडीएम सदर ने दूसरे पक्ष को 12 अगस्त तक दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दे दिया कि वे फर्जी कागजात तैयार करा सकें। इस पत्रक की प्रति उनहोंने कमिश्नर, आईजी, डीआईजी एवं सपा के जिला और प्रदेश अध्यक्ष को भी प्रेषित की है।

सिख एजूकेशन सोसायटी की भी सुनिए : बजाज
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा विवाद प्रकरण में सिख एजूकेशन सोसायटी के प्रबंधक दर्शन सिंह बजाज ने कहा कि जिस स्कूल और परिसर में किराएदारी को लेकर विवाद है, उसके असली देखरेखकर्ता सोसायटी की तो बात सुनी जाए। इसे कोई नहीं सुन रहा। उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वर्ष 1961-62 में पंजीकृत हुई इस सोसायटी से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा  ने गुरु नानक कन्या पाठशाला चलाने के लिए 50 रुपये सालाना पर डीड हुई थी। डीड में शर्त थी कि सोसायटी आगे किसी को यह परिसर या इसका हिस्सा किराए पर नहीं देगी और ऐसे में गलत ढंग से स्कूल प्रबंधन हथियाने वाले पक्ष की ओर से एमएलसी को किराए पर हाल दिया जाना एकदम अवैध और गैरकानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें