दूरस्थ शिक्षा विधि के माध्यम से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके दूसरे बैच के शिक्षामित्रों की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को काउंसिलिंग हुई। इसमें 119 महिला और एक विकलांग शिक्षामित्र ने काउंसिलिंग कराई।
दूसरे बैच के 260 शिक्षामित्रों का समायोजन करने के लिए काउंसिलिंग की जानी थी। बुधवार को डायट में 118 महिला और एक विकलांग शिक्षामित्र की काउंसिलिंग शांतिपूर्वक ढंग से हो गई। बीएसए राजेश वर्मा ने कहा कि जिन शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग हो चुकी है, उन्हें शुक्रवार से बीआरसी से नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। इस दौरान डायट में खंड शिक्षा अधिकारी आईपी सिंह, राजेश चतुर्वेदी, भगवान राव के साथ ही राजेश बाबू, सरोज बाबू, अशोक बाबू, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।